"शीर्ष धूप" शुद्धता एवं सुगन्ध से भरपूर है। मुख्यतः इसका उपयोग धार्मिक स्थलों, प्रार्थना एवं पूजा स्थलों में किया जाता है। शीर्ष धूप को प्रज्वलित करने से भीनी-भीनी सुगन्ध फैलती है और पूजा स्थल का सम्पूर्ण वातावरण सुगंधित हो जाता है। मन में प्रसन्नता व सुखद एहसास होता है। घर के वातावरण को भी शुद्धता प्रदान करता है। यह अति उपयोगी पूजा सामग्रियों में से एक है।